18 Apr 2024, 12:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिरला ने शनिवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 1:02AM | Updated Date: Nov 16 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। लोकसभा सचिवालय की शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह बैठक शाम 3.30 बजे संसद भवन स्थित पुस्तकालय भवन में बुलाई गयी है। बिरला सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सभी दलों के नेताओं से अनुरोध करेंगे और उनके सुझावों पर भी बैठक में चर्चा होगी। संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसम्बर तक चलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »