29 Mar 2024, 01:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 2:36PM | Updated Date: Nov 15 2019 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वीर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी है और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया है गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में  कहा, ‘‘ वीर बिरसा मुंडा की जयंती पर सादर नमन। उनका आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलने का अदम्­य साहस हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कांग्रेस ने भी एक ट्वीट में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘ जल, जंगल और जमीन के अधिकारों का संघर्ष ही जिनका ध्येय रहा; आदिवासियत को बचाना ही जिनका कर्म रहा, ऐसे आदिवासी महानायक "धरती आबा" महान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटिश: नमन।’’  गांधी और कांग्रेस ने अपने अपने ट्वीट में बिरसा मुंडा की प्रतिमा की एक फोटो भी साझा की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »