29 Mar 2024, 03:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

परेश रावल का राहुल गांधी पर तंज - मोर बनने चला था चमगादड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:59PM | Updated Date: Nov 15 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राफेल डील में सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को मिली क्लीन चिट मिल चुकी है। तो वहीं इस फैसले पर बीजेपी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे सत्य की जीत बताई है। बता दें कि कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौकीदार चोर है बयान पर भविष्य में संभलकर बोलने की नसीहत दी है। 
 
बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी के लोकसभा सांसद परेश रावल ने भी राहुल गांधी का नाम ना लेते हुए ट्विटर पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कीदार को चोर बोल के एक चमगादड़ बेचारा मोर बनने चला था। आज सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई के दौरान उनकी माफी को स्वीकार कर लिया गया । इससे साफ है कि उनके खिलाफ मानहानि का मामला नहीं चलेगा।
 
केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी औपचारिक रूप से देश से मांफी मांगे और राहुल गांधी को भी देश से मांफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ पूरी तरह से भ्रष्टाचार में रंगे हैं, देश की सुरक्षा से जिन्होंने खिलवाड़ किया है, वो अपने प्रायोजित राजनीतिक कार्यक्रम को कोर्ट में न्याय की गुहार से रूप में प्रस्तुत कर रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »