जर्काता। पश्चिमी इंडोनेशिया के टरनेट द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गयी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 1617 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 38 मील की गहराई में टर्नेट शहर से लगभग 82 मील दूरी पर स्थित था। भूकंप के कारण हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।