29 Mar 2024, 15:09:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

न्यू ईयर बंपर जारी - पहला इनाम तीन करोड़ रूपये का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 3:50PM | Updated Date: Nov 14 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब लॉट्रीज विभाग ने न्यू ईयर बंपर 2020 जारी कर दिया गया है। इसका पहला इनाम तीन करोड़ रुपए का होगा। विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तीन करोड़ रुपए के पहले इनाम दो विजेताओं को (डेढ़ -डेढ़ करोड़ रुपए) दिया जायेगा। दूसरा इनाम दस लाख रुपए का होगा, जो पांच विजेताओं को दिया जायेगा। पहला इनाम गारंटेड जनता में बिकी हुई टिकटों में से ही निकाला जायेगा। 
 
 प्रवक्ता के अनुसार तीसरे दस इनाम पांच-पांच लाख रुपए के हैं। बीस चौथे इनाम एक -एक लाख रुपए के हैं। इसके अलावा न्यू ईयर बंपर में और भी कई आकर्षित इनाम हैं जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपए बनती है। इस बंपर का ड्रॉ 17 जनवरी, 2020 को निकाला जायेगा। ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार द्वारा बंपर लॉटरी के पारदर्शी नतीजों के कारण इसकी लोगों में विश्वसनीयता है। इससे पहले दीवाली बंपर 2019 का लोगों में काफÞी आकर्षण रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »