28 Mar 2024, 21:55:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अपनी विधवा मां के लिए जीवनसाथी ढूंढ रहा है बेटा, कहा -लोग चाहें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 3:31PM | Updated Date: Nov 14 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर हुगली का एक युवक अपनी विधवा मां के लिए योग्य जीवनसाथी खोज रहा है। इस युवक ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर करके उनके लिए योग्य वर की तलाश शुरू की है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के फ्रेंच कॉलोनी में रहने वाले गौरव अधिकारी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में अपनी 45 साल की विधवा मां के लिए पति ढूंढने की बात लिखी है। यह पोस्ट उन्होंने 10 नवंबर को लिखी थी जिसको 3400 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है। गौरव का कहना है कि उनके पिता 5 साल पहले गुजर गए थे जिसके बाद से उनकी 45 साल की मां घर में अकेली रहती है। गौरव अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और नौकरी के लिए सुबह घर से जाने के बाद रात को ही लौटते हैं।
 
गौरव के पिता कुल्टी में नौकरी करते थे। साल 2014 में उनकी मृत्यु हो गई। गौरव इकलौती संतान हैं। तब से उनकी मां अकेले ही रह रही हैं। गौरव चाहते हैं कि उनकी मां शादी कर लें। इससे उनके जीवन में खुशहाली आएगी। वैसे, वह अपना ज्यादातर समय पुस्तकें पढ़ कर और संगीत सुन कर गुजारती हैं, लेकिन गौरव का कहना है कि जीवनसाथी का होना जरूरी है। गौरव का कहना है कि लोग भले ही उनका मजाक उड़ाएं, लेकिन वे अपनी मां की शादी कराने को लेकर गंभीर हैं।
 
कुछ लोग गौरव की इस पोस्ट पर उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। लेकिन गौरव को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा है कि चर्चित होने के लिए उन्होंने यह पोस्ट नहीं लिखी है। वे सच में अपनी मां की शादी करवाना चाहते हैं। कई लोग गौरव के इस प्रयास की सराहना भी कर रहे हैं। चंदन नगर के बऊबाजार में रहने वाले शुभमय दत्त का कहना है कि यह एक अच्छी बात है। कम उम्र में पति या पत्नी का निधन हो जाने पर दूसरी शादी करने का विचार बुरा नहीं है। एक वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य सोमेन भट्टाचार्य का भी कहना है कि यह अच्छी पहल है और इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »