29 Mar 2024, 02:15:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रकाश जावड़ेकर ने भारी उद्योग मंत्रालय का पदभार संभाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 7:00PM | Updated Date: Nov 13 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का पदभार संभाल लिया। जावड़ेकर सुबह उद्योग भवन पहुंचे और भारी उद्योग एवं सार्वजनिक मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। भारी उद्योग सचिव आशा राम सिहाग और सार्वजनिक उपक्रम सचिव शैलेष ने जावड़ेकर का स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल शाम जावड़ेकर को भारी उद्योग एवं सार्वजनिक मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार सौंपा था। जावड़ेकर इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का कार्यभार भी देख रहे हैं। शिवसेना के अरविंद सावंत के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के कारण यह पद रिक्त हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »