24 Apr 2024, 04:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोग्य ठहराए गए विधायकों को टिकट देगी भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 4:22PM | Updated Date: Nov 13 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उच्चतम न्यायालय के कर्नाटक के 17 बागी  विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन्हें उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट देगी। श्री येदियुरप्पा ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा कोर समिति की एक बैठक होगी जिसमें अयोग्य ठहराए गए विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को खारिज कर दिया है जिसमें बागी विधायकों के इस सत्र में चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया था। श्री येदियुरप्पा ने कहा कि उपचुनाव के लिए टिकट बंटवारे के मामले में पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।
 
इस बीच, विपक्षी नेता सिद्दारामैया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। श्री सिद्दारामैया ने कहा,‘‘यदि भाजपा का कोई सिद्धांत है तो उसे अयोग्य ठहराए गए विधायकों को टिकट नहीं देना चाहिए।’’  इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के 17 बागी  विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने के फैसले को आज जायज ठहराया, लेकिन उन्हें विधानसभा उपचुनाव लड़ने की इजाजत दे दी।
 
न्यायमूर्ति एन वी रमन  की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बागी विधायकों की याचिकाओं का  निपटारा करते हुए कहा कि तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के. रमेश कुमार द्वारा  बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला सही था। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि पूरे कार्यकाल के लिए अयोग्य ठहराने का अध्यक्ष का फैसला उचित नहीं था। न्यायालय ने बागी विधायकों को विधानसभा उपचुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »