29 Mar 2024, 15:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने बोलीविया में रह रहे कर्मचारियों को स्वदेश बुलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 10:45AM | Updated Date: Nov 13 2019 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। बोलीविया में चुनावों में धांधली के आरोप को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिका ने वहां रह रहे अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वदेश लौटने का आदेश दिया है तथा बोलीविया को ‘यात्रा नहीं करने’ संबंधी देशों की सूची में डाल दिया है। विदेश विभाग ने मंगलवार को जारी एक यात्रा परामर्श में कहा, ‘‘विभाग ने बोलीविया में राजनीतिक उथल पुथल को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए सभी सरकारी कर्मचारी और उनके परिजनों को स्वदेश लौटने के आदेश दिये है।
 
अमेरिका सरकार के पास बोलीविया में अमेरिकी नागरिकों को आपात स्थिति में सुरक्षा देने की क्षमता बेहद कम है।’’ विभाग ने इस परामर्श को यात्रा नहीं करने संबंधी श्रेणी-4 में रखा है और नागरिकों के लिए बोलीविया की यात्रा नहीं करने संबंधी चेतावनी भी जारी की है। विभाग ने परामर्श जारी करने की वजह बताते हुए कहा कि बोलीविया के प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारी सड़कों और संस्थानों को बंद कर रहे है जिसकी वजह से परिचालन, बैंक तथा अन्य व्यवस्थाएं भी ठप हो गयी है।
 
कई जगह पर हिंसक प्रदर्शन भी हुआ है जिन पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों का इस्तेमाल किया गया है।  गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच देश के राष्ट्रपति इवो मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मोरालेस औरलिनेरा ने सेना के कमांडर विलियम कालिमा के आग्रह पर हिंसा के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की। श्री मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »