28 Mar 2024, 15:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंपनी के मालिक ने धोए अपने कर्मचारियों के पैर, हुआ कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:49PM | Updated Date: Nov 12 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। कंपनी के बॉस द्वारा अच्छी परफार्मेंस देने वाले कर्मचारियों को बोनस या अन्य ईनाम देकर सम्मानित करने की बात अपने कई बार सुनी होगी...लेकिन कभी देखा है कि बॉस अपने कर्मचारियों के बेहतरीन परफॉर्मेंस से खुश होकर उनके पैर धो रहा हो? चीन में एक कॉस्मेटिक कंपनी की दो महिला अधिकारियों ने बेहतरीन काम करने के लिए अपने आठ कर्मचारियों के पैर धोए और उन्हें सम्मानित किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने कर्मचारियों के स्टेज पर बुलाया और उनके पैर धोए। कंपनी की प्रेसिडेंट और एक महिला अधिकारी ने दो नवंबर को कर्मचारियों को सम्मानित किया।
 
चीन की एक कॉस्मेटिक कंपनी को इस साल फायदा हुआ। कंपनी ने एक पार्टी रखी, जहां 8 कर्मचारियों के पैर धोकर सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कंपनी में टॉप सेल्स स्टाफ को स्टेज पर बुलाया और उनके जूते और मोजे उतारकर उनके पैर धोए।
 
एक खबर के अनुसार, कंपनी के 8 सेल्स कर्मचारियों को स्टेज पर बुलाया गया। वो स्टेज पर आए और कुर्सी पर बैठ गए। इन कर्मचारियों ने कंपनी के उत्पादों की तय टारगेट से ज्यादा बिक्री की, जिससे कंपनी को फायदा हुआ। कंपनी के दो बॉस स्टेज पर आए और उनके जूते उतारे। फिर उन्होंने ही कर्मचारियों के पैर धोए। कंपनी की मालिक ने कहा, ”कर्मचारियों को अवॉर्ड ऑफ द ईयर सभी कंपनियां देती हैं, लेकिन हमारा ये प्रयास कर्मचारियों का हौसला बढ़ाएगा और इससे भी अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करेगा।”
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »