28 Mar 2024, 22:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

OMG! प्रेग्‍नेंट महिला के सूप में मिला मरा हुआ चूहा, फिर हुआ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:40PM | Updated Date: Oct 21 2019 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में एक गर्भवती महिला के सूप में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद यहां के एक प्रसिद्ध रेस्तरां को बंद कर दिया गया। चीन के इस प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के ब्रांच को बंद कर दिया गया। चीन का यह रेस्टोरेंट काफी फेमस है। इस रेस्टोरेंट का नाम है जियाबु जियाबु ( Xiabu Xiabu शिआबू शिआबू )। 1998 में खुले इस रेस्टोरेंट के चीन के कई शहरों में ब्रांच है।
 
चोपस्टिक के जरिए सूप से निकले मरे चूहे की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने के बाद शिआबू शिआबू नामक हॉटपॉट रेस्टोरेंट के शेयर पूरे एक साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। शेनडूंग प्रांत के आउटलेट को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। कथित तौर पर इस रेस्टोरेंट ने महिला को पांच हज़ार युआन मुआवज़े के तौर पर देने की पेशकश की थी।
 
स्थानीय समाचार एजेंसी कंकागन न्यूज़ ने महिला के पति से बात की जिन्होंने मुआवज़े के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. वह चाहते थे कि मुआवज़े की राशि तय होने से पहले उनकी पत्नी का फ़ुल बॉडी चेकअप हो। गर्भवती महिला छह सितंबर को अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट गई थी जहां उनके खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया था। महिला के पति मा ने कहा है कि जब उनकी पत्नी को गर्भ में पल रहे बच्चे की चिंता हुई तो स्टाफ़ के एक सदस्य ने गर्भपात की सलाह दी और उस प्रक्रिया के लिए 20 हज़ार युआन की राशि देने की पेशकश की।
 
प्रेग्नेंट महिला के पति मा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में रेस्टोरेंट के कर्मचारी को बताया। इसके बाद उसने काफी अपमानजनक ऑफर दिया। उन्होंने गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ने पर गर्भपात कराने के लिए पैसे का ऑफर दिया गया। मा ने कहा कि उसे कर्मचारी ने कहा कि अगर आप शिशु के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो तो हम आपको गर्भपात कराने के लिए तीन हजार डॉलर (20 हजार युआन) दे सकते हैं। महिला के पति ने मुआवज़े के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वह चाहते थे कि मुआवज़े की राशि तय होने से पहले उनकी पत्नी का फ़ुल बॉडी चेकअप हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »