29 Mar 2024, 02:04:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वानूआतू में भूकंप के जोरदार झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:35PM | Updated Date: Oct 21 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। दक्षिण प्रशांत महासागरीय देश वानूआतू  में सोमवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण केंद्र के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार तड़के लगभग दो बजे महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 19.0408 दक्षिणी अक्षांश तथा 169.4528 पूर्वी देशांतर पर सतह से 226.08 किलोमीटर की गहराई में था। इससे लगभग 12 घंटे पहले वानूआतू  तट से लगभग 91 दूर 4.5 तीव्रतावाले भूकंप के झटके किये गये थे। भूकंप के बाद अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »