28 Mar 2024, 17:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

घाना में मूसलाधार बारिश से 20 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 2:02AM | Updated Date: Oct 19 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्रा। घाना के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हाल ही के दिनों में हुयी मूसलाधार वर्षा की से अब तक 20 लोगों की जान चली गयी हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधक विभाग ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय विभाग के समन्वयक ने स्थानीय मीडिया से कहा कि भारी वर्षा की वजह से कई मकानों, फसल और अन्य संपत्तियों को नुक्सान पंहुचा है। विभाग के अनुसार भारी वर्षा के कारण आयी बाढ़ में 19 लोग घायल हुए है और 1225 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए है तथा 1664 मकानों को भी नुक्सान पंहुचा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी। गौरतलब है कि घाना में मई और अक्टूबर के बीच बारिश का मौसम रहता है जिस दौरान भारी बारिश होती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »