29 Mar 2024, 08:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में ड्रग माफिया चापो का बेटा गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 11:49AM | Updated Date: Oct 18 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मैक्सिको के सबसे कुख्यात ड्रग माफिया जोकिन गुजमैन उर्फ एल. चापो के बेटे ओविडो गुजÞमैन लोपेजÞ को पुलिस अधिकारियों ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि चापो के बेटे को सिनालोआ राज्य की राजधानी कुलियाकान शहर से गिरफ्तार किया गया है। चापो के नेतृत्ववाले सिनालोआ कार्टेल के सदस्यों ने अपने आका के पुत्र को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की और सरकारी अभियोजकों के कार्यालय के बाहर गोलीबारी भी की। मीडिया रिपोर्टों में उच्च-रैंक वाले स्रोतों का हवाला से बताया गया कि चापो की दूसरी पत्नी का बेटा ओविडो एक सुरक्षा अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
 
ओविडो (28) को चापो के वर्तमान नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस बीच, मेक्सिक के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि देश की सुरक्षा परिषद सिनालोआ में सुरक्षा स्थिति का विश्लेषण कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति की आधिकारिक जानकारी बाद में दी जाएगी। कुख्यात ड्रग माफिया चापो कई वर्षें तक गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न ऐजेंसियों को झांसा देता रहा। वर्ष 2016 में आखिरकार उसे गिरफ्तार किया गया तथा वर्ष 2017 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। इस वर्ष जुलाई में अमेरिका की एक अदालत ने आजीवन कारावास तथा अन्य आपराधिक मामलों में 30 साल की अतिरिक्त सजा सुनायी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »