19 Apr 2024, 20:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सैन्य अभियान के दौरान मारा गया तालिबानी कमांडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 5:57PM | Updated Date: Oct 17 2019 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में विशेष सैन्य अभियान के दौरान तालिबान का एक प्रमुख कमांडर मारा गया है। उत्तरी ताखर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जावेद हजारी ने गुरुवार को बताया कि सेना के विशेष अभियान के दौरान बुधवार को तालिबान का एक प्रमुख कमांडर मारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘मारे गये आतंकवादी की पहचान कारी मोहम्मदुल्ला के तौर पर हुई है जो तालिबान की 70 सदस्यीय टीम का कमांडर था।
 
जावेद अपने एक अंगरक्षक के साथ बुधवार को ताखर प्रांत की राजधानी तालुकान के बाहरी क्षेत्र सरारी-ए-सांग में मारा गया।’’ उन्होंने बताया कि मोहम्मदुल्ला गत महीने तालुकान शहर पर कब्जा करने की योजना बनाने सहित कई विध्वंसक गतिविधियों में शामिल था और उसके मारे जाने के कारण ताखर तथा पड़ोसी प्रांत बड़कशां और कुंदूज में तालिबानी आतंकवादियों को तगड़ा झटका लगा है। तालिबानी ने फिलहाल इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »