25 Apr 2024, 04:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या विवाद : मुस्लिम पक्ष के वकील ने नक्शे- दस्तावेज फाड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:47PM | Updated Date: Oct 16 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में अयोध्या विवाद की सुनवाई के दौरान पल पल बदलते घटनाक्रम के बीच मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने बुधवार को नक्शा और दस्तावेज फाड़ डाले। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की संविधान पीठ के समक्ष ऑल इंडिया हिन्दू महासभा के वकील विकास कुमार सिंह ने कुणाल किशोर की पुस्तक ‘अयोध्या रीविजिटेड’ पेश किए।
 
धवन ने इस पर आपत्ति जताई, और न्यायालय से आग्रह किया कि इस पुस्तक को रिकॉर्ड में नहीं लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हाल ही में लिखी गई है और इसे साक्ष्य के रूप में नहीं लिया जा सकता। सिंह ने फिर एक नक्शा का हवाला दिया, और इसे तय नियमों के तहत मुस्लिम पक्ष के वकील को भी सौंपा। धवन ने उस नक्शे को फाड़ दिया। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी भरे लहजे में उन्हें कहा, ‘‘कुछ और भी फाड़ दीजिए।’’ इसपर श्री धवन ने और भी दस्तावेज फाड़ दिए। मुख्य न्यायाधीश ने कहा,‘‘यदि ऐसे ही चलता रहा तो हम उठकर चले जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »