29 Mar 2024, 17:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिवाली पर मोदी करेंगे ‘मन की बात’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 4:45PM | Updated Date: Oct 15 2019 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंतिम रविवार, दिवाली के दिन 27 अक्टूबर को ‘मन की बात’ में राष्ट्रवासियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘ इस महीने ‘मन की बात’ 27 अक्टूबर को होगी। यह दिवाली का भी दिन होगा।’’ उन्होंने लोगों से मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार साझा करने को कहा। ट्वीट में  मोदी ने कहा कि लोग अपने सुझाव देने के लिए नंबर 1800-11-7800 पर फोन कर सकते हैं। लोग ‘नमो ऐप’ और ‘माईगोव’पर भी अपने सुझाव भेज सकते हैं। प्रधानमंत्री प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी पर अपने रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात’ में देशवासियों के समक्ष अपने विचार रखते हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राजनीति से इतर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »