25 Apr 2024, 03:41:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका - पूर्व सांसद रत्ना सिंह BJP में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 3:33PM | Updated Date: Oct 15 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रतापगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। 
 
सीएम की दोपहर 12 बजे प्रतापगढ़ के गड़वारा इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली चुनावी सभा के दौरान राजकुमारी रत्ना सिंह भी मंच पर हो सकती हैं। राजकुमारी रत्ना सिंह यदि भाजपा में शामिल होती हैं तो उनकी भाजपा में मौजूदगी से प्रतापगढ़ सदर की विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी को मजबूती मिल सकती है।
 
रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेस के साथ रहा है। इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे। पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे। दिनेश सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उनको महत्व देता था। बिना सांसद रहे भी उन्हें मंत्री बनाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »