20 Apr 2024, 10:54:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से विकास को मिलेगा बढ़ावा: वेंकैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 7:06PM | Updated Date: Oct 14 2019 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रीटाउन। उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन कर दो केंद्रशासित प्रदेश बनाये जाने से राज्य में विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा सीमा पार आतंकवाद की घटनाओं में कमी आयेगी। पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लिओन की यात्रा पर आये नायडू ने सोमवार को  यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का एक  पड़ोसी देश आतंकवादियों को सहायता और धन उपलब्ध कराने के साथ ऐसी भड़काने वाली गतिविधियों को अंजाम दे रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और मानवता के शत्रु आतंकवादी शक्ल अख्तियार कर चुके हैं तथा आतंकवाद-जनित घटनाओं में हजारों  निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। 

उन्होंने आतंकवाद के प्रायोजक छिटपुट देशों के खिलाफ कार्रवाई और ऐसी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराने पर रोक सुनिश्चित करने के लिए विश्व समुदाय से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में फैलाए जा रहे नकारात्मक दुष्प्रचार का उल्लेख  किया और भारतीय समुदाय से सही तस्वीर प्रस्तुत कर इसका प्रभावी जवाब देने  की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी आधारहीन सूचनाओं के प्रसार पर रोक का यह  माकूल वक्त है। उन्होंने भारतीय समुदाय को स्मरण कराते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों समेत सभी  वर्ग के लोगों के प्रति सहानुभूति और गहन संवदेना को लेकर भारत विश्व के  समावेशी और सहिष्णु लोकतांत्रिक देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत  एक ऐसा देश है, जहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शीर्ष  अदालत के न्यायाधीश और रक्षा बलों के प्रमुख भी अल्पसंख्यक समुदाय से रह चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »