19 Apr 2024, 19:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दारू पीकर रोज आता था पति- पत्‍नी ने इतना पीटा, हो गई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 1:51PM | Updated Date: Oct 14 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। शराब पीकर अक्सर पति मारता पीटता था, गंदी गालियां देता था, इसलिए गुस्सा कर पत्नी ने पति को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के नरेला इलाके की है। महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपने पति को इसलिए पीट-पीटकर मार दिया, क्योंकि वह घर शराब पीकर पहुंचा था। मृतक का नाम जावेद (35) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था और इस बात को लेकर अक्सर दंपति में झगड़ा होता रहता था।
 
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपी पत्नी सलमा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के पास से खून से सने कपड़े और बेल्ट बरामद की है। पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जावेद, नरेला इलाके में सपरिवार रहता था। परिवार में उसकी पत्नी सलमा और तीन बच्चें हैं। जावेद इलाके में स्थित एक दुकान में वेल्डिंग का काम करता था। वहीं, सलमा दिल्ली महिला आयोग से जुड़ी और महिला पंचायत की सदस्य थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »