23 Apr 2024, 14:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेजन कंपनी को करोड़ों का चूना लगाने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 2:15AM | Updated Date: Oct 14 2019 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोतमपल्ली क्षेत्र से साइबर क्राइम सेल ने अमेजन कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हजरतगं की साइबर क्राइम सेल और गोतमपल्ली पुलिस ने एमेजोन कंपनी को करीब 20 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों रोहित सोनी और राहुल सिंह राठौर को आज गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अमेजन कंपनी के अधिकारियों ने यहां साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, कि अमेजन की वेबसाइट पर जाकर फर्जी नाम पते से खाते बनाये जाते थे।
 
उन्हीं खातों के नाम से वे-प्रोटीन एवं ऐप्पल कंपनी के महंगे डिजिटिल गिफ्ट बुक कराते थे। सामान मिलने पर आर्डर रद्द करा देते थे। ये लोग फर्जी स्टीकर लगाकर उन डिब्बे में घटिया सामान भरकर कंपनी को वापस भेजते थे और आर्डर रद्द होने पर जो पैसा आता था उसके निकाल लेते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य 2017 से अब तक करीब 20 करोड़ रुपये का ऐमजन को चूना लगा चुके हैं नैथानी ने बताया कि ये लोग उत्तर प्रदेश के अलावा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात आदि राज्यों में जाकर फर्जी खाते खुला रखे थे।
 
गिरफ्तार दोनों जालसाज मूलरुप से जयपुर (राजस्थान) के हैं। इनकी उम्र 24 से 26 साल के बीच है। एक बी-टेक और एक आईटीआई किए हुए है। इन लोगों ने लखनऊ के आलमबाग इलाके में समर विहार कालोनी में किराये का मकान ले रखा था और वहीं अपना कार्यालय बना रहा था। मौके से बड़ी मात्रा में वे-प्रोटीन के डब्बे, 29 मोबाइल सिम कार्ड और नामचीन कंपनियों के फर्जी स्टीकर आदि बरामद किए गये। गौरतलब है कि इसके पहले भी  इसी तरह के जालसाजी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को लखनऊ की साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »