17 Apr 2024, 04:59:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेलग्रेड पहुंचा भारतीय शिष्टमंडल, ओम बिरला ने की कई नेताओं से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 12:48AM | Updated Date: Oct 14 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलग्रेड। अन्तर संसदीय संघ की 141वीं बैठक में भाग लेने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल रविवार को सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड पहुंचा। सर्बिया में भारत के राजदूत एस. भट्टाचार्य ने यहां हवाई अड्डे पर भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का स्वागत किया। यहां पहुंचने के बाद बिरला की अध्यक्षता में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल की एक समीक्षात्मक बैठक हुई। इस बैठक में शिष्टमंडल के सदस्यों  सांसद शशि थरूर, सांसद कनिमोझी करुणानिधि, सांसद वानसुक साइम, सांसद जुगल किशोर शर्मा, सांसद डॉ. भारतीबेन धीरूभाई श्याल, सांसद शोभा कारांदलाजे, सांसद राम कुमार वर्मा, सांसद सस्मित पात्रा के साथ-साथ लोक सभा की महासचिव स्रेहलता श्रीवास्तव और राज्य सभा के महासचिव देश दीपक वर्मा ने भाग लिया।

 

उल्लेखनीय है कि बेलग्रेड में अन्तर संसदीय संघ की बैठक आज  से प्रारंभ हो गयी और यह 17 अक्टूबर तक चलेगी। इस बैठक में 179 सदस्य देशों से आए पीठासीन अधिकारी और सांसद भाग ले रहे हैं। अन्तर संसदीय संघ की बैठक से इतर बिरला का कई नेताओं से आज मुलाकात तय है।  इसी क्रम में उन्होंने अंतर संसदीय संघ की अध्यक्ष गैब्रिएला क्यूवास बैरों के साथ मुलाकात  की। इस मुलाकात के दौरान बिरला ने गैब्रिएला को भारतीय संसदीय कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने 17वीं लोकसभा के पहले सत्र की कामयाबी का भी उल्लेख किया। श्री बिरला ने बताया कि किस प्रकार लोकसभा के सांसदों ने पिछले सत्र में 125 प्रतिशत काम किया।

 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अब तक के संसदीय इतिहास में पहली बार संसद के एक ही सत्र में 35  विधेयक पारित हुए। इसके बाद बिरला ने  आज  बांग्लादेश के संसद की  अध्यक्ष डॉ. शिरीन शरमिन चौधरी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि भारत बंगलादेश के संबंध, संस्कृति और सभ्यता प्राचीन काल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी अपनी संसदीय कार्यप्रणालियों के कामकाज को साझा किया है और आगे भी अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए वचनबद्ध और कृतसंकल्प हैं। उन्होंने डॉ. शिरीन को भारत आकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसदीय कार्यवाही को देखने और भारत की युवा और महिला सांसदों से मिलने का न्योता दिया।।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »