28 Mar 2024, 16:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्रियों ने विश्व प्रसिद्ध करणी माता के दर्शन किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 5:49PM | Updated Date: Oct 13 2019 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को देशनोक में करणी माता के दर्शन किये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेघवाल और पांडेय दोपह में यहां से 32 किलोमीटर दूर देशनोक स्थित विश्वप्रसिद्ध मां करणी के दरबार में पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना करके देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इससे पहले श्री पांडेय सुबह बीकानेर के नाल स्थित सिविल एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »