26 Apr 2024, 01:05:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के राष्ट्रपति शी जिनंपिंग नेपाल की राजकीय यात्रा पर पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 12:39AM | Updated Date: Oct 13 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। चीन के राष्ट्रपति शी जिनंपिंग शनिवार को नेपाल की राजकीय यात्रा पर पहुंचे। पिछले 23 वर्षा में किसी चीनी राष्ट्रपति की नेपाल की यह पहली यात्रा है। नेपाली अखबारों में शुक्रवार को एक लेख प्रकाशित हुआ था,जिसमें जिनंपिंग ने कहा चीन और नेपाल के बीच 1955 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान, समर्थन और भरोसा करते हैं है। दोनों देशों ने समानता, दोस्ती और पारस्परिक लाभकारी सहयोग की  मिसाल कायम की है।

दक्षिण एशिया में नेपाल चीन का महत्वपूर्ण व्यापार और विकास साझेदार रहा है जिसमें द्विपक्षीय व्यापार एक अरब 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचा है और पिछले वर्ष नेपाल में चीनी निवेश 30 करोड़ डॉलर से अधिक हुआ है। जिगंपिंग दक्षिण एशिया के दो देशों की यात्रा में नेपाल पहुंचे। इससे पहले वह शुक्रवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिए चेन्नई पहुंचे थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »