19 Apr 2024, 22:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मील का पत्थर बना RTI, जनता और प्रशासन के बीच बढ़ाया विश्वास : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 12:30PM | Updated Date: Oct 12 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि जिस प्रकार से RTI एक्ट की कल्पना की गई होगी उसे लगभग अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में हमारा देश सफल रहा है। RTI एक्ट का मूल प्रावधान व्यवस्था के अंदर जनता का विश्वास खड़ा करना है। ये विश्वास जनता में जागृत करना यही इस कानून का प्रमुख उद्देश्य है। गृहमंत्री ने कहा कि आजादी के पहले प्रशासन का उद्देश्य अपने आकाओं की इच्छा की पूर्ति करना था, इसके कारण बड़े कालखंड में जनता और प्रशासन के बीच बड़ी खाई बन गई थी। पारदर्शिता और जवाबदेही ये दोनों ऐसे अंग हैं जिसके आधार पर ही अच्छा प्रशासन और सुशासन हम दे सकते हैं। पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों को आगे बढ़ाने के लिए आरटीआई एक्ट ने बहुत बड़ी सहायता की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »