23 Apr 2024, 23:43:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी और जिनपिंग ने की लंबी अनौपचारिक वार्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 1:03AM | Updated Date: Oct 12 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाबलीपुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दो दिवसीय अनौचारिक शिखर सम्मेलन के लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को लगभग पांच घंटे तक बातचीत की। मोदी और चीन के राष्ट्रपति ने रात्रि भोजन के समय करीब दो घंटे तक वार्ता की। इसके पहले मोदी तमिलनाडु के पम्परागत परिधान में जिनपिंग का ममल्लापुरम में अर्जुन की तपोभूमि में स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता काफी सहज नजर आए। मोदी ने जिनपिंग के गाइड का काम किया और उन्हें प्राचीन शिलाखंडों से  निर्मित महाबलीपुरम के ऐतिहासिक धरोहरों शोर मंदिर और पंचरथ के बारे में जानकारी दी। 

मोदी ‘नये अवतार’ में सफेद कमीज और धोती पहने हुए थे और  अंगवस्त्र डाले हुए थे। इसके बाद दोनों नेता लगभग तीन घंटे तक अनौपचारिक वार्ता की। इस तरह दोनों नेताओं ने शुक्रवार को लगभग चार घंटा 40 मिनट तक अनौपचारिक वार्ता की। इस दौरान मोदी ने चीन के राष्ट्रपति को नृत्य करती स्वरस्वी की तंजावुर की पेंटिंग और नचियार कोइल अन्नम दीप स्तंभ भेंट की। मोदी के साथ रात्रि भोज के बाद जिनपिंग अपने होटल के लिए रवाना हो गये। दोनों नेताओं के बीच लंबी वार्ता के कारण विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में देर हो गयी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »