19 Apr 2024, 14:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में मुठभेड़ के दौरान मारे गये बोको हरम के 15 आतंकवादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 12:40AM | Updated Date: Oct 12 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबुदा। नाइजीरिया में सेना और बोको हरम के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान 15 आतंकवादी मारे गये हैं। नाईजीरिया की सेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। सेना ने बताया कि देश के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो में गुरुवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सैनिकों ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमिनू इलियासू ने बताया कि इस मुठभेड़ में बहुदेशीय बलों तथा कनाडा के रक्षा बलों के जवान शामिल थे।  

उन्होंने बताया कि जिस समय बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी से लगभग 27 किलोमीटर दूर मरारी के नजदीक जिगल्टा गांव में आतंकवादियों के मुठभेड़ हुई, उस समय में सैनिक आतंकवादियों के खात्मे के लिए शुरू किये गये संयुक्त अभियान पर थे। उन्होंने बताया कि बोको हरम के आतंकवादी पांच बंदूक ट्रकों के साथ घात लगाकर हमला किया। इस दौरान सैनिकों ने  दो गन ट्रकों को नष्ट कर दिया तथा दो अन्य को बरामद कर लिया है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बोको हरम के कुछ आतंकवादी जख्मी हालत में भाग निकलने में कामयाब हो गये। इस दौरान नाईजीरिया का एक सैनिक मारा गया जबकि कनाडा का एक सैनिक घायल हुआ है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »