20 Apr 2024, 05:59:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अफ्रीका के साथ सुदृढ़ संबंध भारत की प्राथमिकता में : वेंकैया नायडु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 1:19PM | Updated Date: Oct 11 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोरोनी। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने अफ्रीकी देशों के साथ सुदृढ़ संबंधों को भारत की प्राथमिकता करार देते हुए कहा है कि भारत अफ्रीका के साथ अपने गहरे ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोमोरोस और सिएरा लियोन की पांच दिन यात्रा के पहले चरण में कल देर रात कोमोरोस की राजधानी मोरोनी पहुंचे। कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी ने नायडु का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑनर 
पेश किया। इस अवसर पर नायडु ने कहा कि अफ्रीका महाद्वीप पर भारत विशेष ध्यान देता है। पिछले पांच साल के दौरान राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के स्तर पर अफ्रीकी देशों की 32 यात्रायें की गयी है।
 
भारत ने अफ्रीकी देशों में 18 नये राजदूतावास खोलने का फैसला किया है। बाद में नायडु ने कोमोरोस में प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया और कहा कि नये भारत की गाथा में शामिल  होने को कहा। उपराष्ट्रपति  के साथ गये एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय डेयरी एवं पशुपालन  राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम एवं सरकार के  उच्चाधिकारी भी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री नायडू 10 से  12 अक्टूबर तक कोमोरोस और 12 से 14 अक्टूबर तक सिएरा लिओन की यात्रा पर रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »