29 Mar 2024, 15:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में मोबाइल चोर बदमाशों ने पुलिस पर बरसायीं गोलियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 9:18AM | Updated Date: Oct 11 2019 9:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार की सुबह पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गये। पुलिस को संदेह है कि इनमें से एक अपराधी राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला पत्रकार की मोबाइल लूट कांड में शामिल था। मोबाइल छीनने के क्रम में महिला पत्रकार घायल हो गयीं थीं। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने जब दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गये। दोनों को पुलिस राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हुई लूटपाट और डकैती के मामलों में तलाश थी। इसके अलावा महिला पत्रकार की मोबाइल लूट के दौरान उन्हें घायल करने के मामले में भी इनकी तलाश की जा रही थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »