19 Apr 2024, 23:25:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 1:37AM | Updated Date: Oct 11 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागापट्टिनम। श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये मछुआरे नागापट्टिनम और तंजावुर जिले के रहने वाले हैं और इनके नाम नागापट्टिनम निवासी इलाक्कीयन (30),कनकराज (34) उदया (28) कलईदासन (30) और मुरूगन (40) तथा तंजावुर निवासी सरवनन(25) तथा रतिनामणि(26) हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन मछुआरों को श्रीलंका नौसेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे डेल्टा द्वीप में मछली पकड़ रहे थे। नौसेना ने इन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना में पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »