28 Mar 2024, 19:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया से तुर्की में गोलाबारी, 18 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 11:05PM | Updated Date: Oct 10 2019 11:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। सीरिया की सीमा से तुर्की के दो शहरों पर हुई गोलाबारी में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं। तुर्की के चैनल एनटीवी ने गुरुवार को बताया कि सीरिया की ओर से अकचकल शहर में हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गये, जबकि दूसरे शहर सिलानपिनार में 10 लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि ये गोलाबारी कुर्द लड़ाकों ने की है। उल्लेखनीय है कि तुर्की के राष्ट्रपति तैयप अर्दोगन ने बुधवार को सीरिया में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की घोषणा की थी। इन लड़ाकों को तुर्की ने आतंकवादी करार दिया है। उधर सीरिया इस अभियान को अपनी संप्रभुता पर हमला मान रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »