23 Apr 2024, 13:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ISRO फिर रचेगा इतिहास, मंगलयान-2 की तैयारी शुरू, 2022 या 2023 भेजा जाएगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 11:28AM | Updated Date: Oct 10 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि 2022 या 2023 में वह भारत का सबसे बेहतरीन अंतरिक्ष मिशन दोबारा भेजने की तैयारी में जुट गया है। इस मिशन का नाम होगा - मार्स ऑर्बिटर मिशन-2 (MOM-2). नाम से तो लग रहा है कि इस बार भी मार्स के चारों तरफ चक्कर लगाने वाला ऑर्बिटर भेजा जाएगा। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलयान पर लैंडर-रोवर भी भेजा जा सकता है।
 
पहले मंगलयान की लॉन्चिंग 5 नवंबर 2013 को की गई थी। लेकिन मंगल की कक्षा में इसे पहुंचने में 11 महीने लग गए थे। लेकिन इसरो वैज्ञानिकों ने मंगलयान को 6 महीने के लिए मंगल की कक्षा में भेजा था। लेकिन मॉम ने कभी निराश नहीं किया है। पांच साल हो गए काम करते हुए, अभी तक मंगल की जानकारियां पृथ्वी पर मौजूद इसरो के सेंटर्स में भेजता रहा है। इसरो के पहले मंगल मिशन ने पूरी दुनिया में सफलता के झंडे गाड़े थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »