26 Apr 2024, 01:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका, द.कोरिया और जापान ने उ.कोरिया को लेकर की त्रिपक्षीय बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 1:54PM | Updated Date: Oct 9 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बीगुन और दक्षिण  कोरिया तथा जापान के अधिकारियों ने मंगलवार को बैठकें कर कोरियाई प्रायद्वीप के संपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर त्रिपक्षीय सहयोग एवं समन्वय पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक इन बैठकों के दौरान अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बीगुन, दक्षिण कोरिया के विशेष प्रतिनिधि डो हून ली और जापान के महानिदेशक शिगेकी ताकीजाकी ने हिस्सा लिया।
 
बैठक में अमेरिका-उत्तर कोरिया, अमेरिका-जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के संपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण और वहां शांति स्थापित करने को लेकर त्रिपक्षीय सहयोग एवं समन्वय पर चर्चा हुई। इससे पहले उत्तर कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर स्वीडन में शनिवार को अमेरिकी अधिकारियों के साथ हो रही बातचीत से वॉक आउट किया था। इस वर्ष फरवरी में वियतनाम के हनोई में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हुए शिखर सम्मेलन के बाद यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता थी। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच हुई दो मुलाकातों के अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »