29 Mar 2024, 16:58:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन में 500 पर्यावरण कार्यकर्ता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 11:44AM | Updated Date: Oct 9 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के लंदन में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पर्यावरण समूह ‘एक्सटिंक्शन रिबेलियन’ के करीब 500 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। ‘एक्सटिंक्शन रिबेलियन’ ने सोमवार को लंदन समेत यूराप के कई मुख्य शहरों में प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर टेंट लगाकर उसमें बैठ गये जिससे यातायात बाधित हो गया और फिर कानून प्रवर्तन के अधिकारियों ने उन्हें वहां से खदेड़ा।
 
मंगलवार को लंदन पुलिस ने ट्राफलगर स्क्वॉयर तक ही प्रदर्शन करने की अनुमति दी और इससे बाहर जाकर विरोध करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सोमवार को ‘एक्सटिंक्शन रिबेलियन’ के व्यापक प्रदर्शन के दौरा कुल 280 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 212 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
 
इस बीच, अधिंकाश प्रदर्शनकारियों पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया लेकिन वे फिर से विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गये। उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन जर्मनी की राजधानी बर्लिन ,नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम और सिडनी में भी हो रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »