29 Mar 2024, 02:29:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एसटीएफ ने प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरोह का सरगना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:28PM | Updated Date: Oct 8 2019 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) दूसरे राज्यों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के सरगना 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर राजेश कुमार मिश्र को मंगलवार को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्वी जिलों में दूसरे राज्यों से अवैध रुप से मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सरगना 25 हजार के इनामी तस्कर राजेश कुमार मिश्र को प्रतापगढ़ के मानिपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस तस्कर की काफी समय से तलाश थी।
 
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एसटीएफ ने पूर्वी जिलों में अवैध रुप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहो के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार गिरोहों के तस्करों से पूछताछ पर जानकारी मिली थी कि प्रतापगढ़ निवासी राजेश कुमार मिश्र एक बड़ा गिरोह संचालित कर विभिन्न राज्यों से अवैध तरीके से मादक पदार्थों की आपूर्ति प्रदेश के विभिन्न जिलों में कराता है। मिश्र ने बताया कि इस पर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को गिरोह सरगना को पकड़ने के लिए लगाया गया।
 
इसी क्रम में  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना एवं इनामी तस्कर  राजेश कुमार मिश्र  प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर इलाके में अलीगंज चौराहा पर पहुंचकर कही जाने की फिराक में है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम बताये गये स्थान पर पहुंची और उसे आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आज गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंन बताया कि पूछताछ करने पर गिरफ्तार गिरोह सरगना राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि वह उड़ीसा झारखण्ड आदि से प्रदेश के पूर्वी जिलों में  अवैध रुप से मादक पदार्थ (गांजा) मंगाता था और  प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, बाराबंकी आदि जिलों के कस्बों में इसकी आपूर्ति करता था। इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई के लिए उसे मानिकपुर थाने में दाखिल करा दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »