28 Mar 2024, 20:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया ने देशवासियों दी विजयादशमी की शुभकामनायें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 3:30PM | Updated Date: Oct 8 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजयादशमी के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गांधी ने महा अनुष्ठान के पश्चात मनाये जाने वाले महा पर्व दशहरा को असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुये मंगलवार को यहां कहा कि आज का दिन  जहां एक तरफ नारी-शक्ति का महत्व इंगित करता है, वहीं दूसरी ओर यह हमारे जीवन में मर्यादाओं के अनुपालन का भी संदेश देता है। उन्होने कहा, ‘‘ आज का दिन हमें यह भी स्मरण कराता है कि स्वर्ण की वैभवशाली सत्ता में रहने के बावजूद अहंकार हर हाल में हारता है और सत्य की जीत सुनिश्चित होती है । उन्होनें आशा व्यक्त की कि आज की विजयादशमी सभी के जीवन मे सुख, समृद्धि, शांति तथा सच्चाई का संवर्धन करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »