28 Mar 2024, 23:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बंगलादेश दौरे पर एडमिरल करमबीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:00AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह इस समय बंगलादेश की यात्रा पर हैं और  इस चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री के सुरक्षा मामलों के सलाहकार, तीनों नौसेना के प्रमुखों तथा रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अपने दौरे के दौरान वह बंगलादेश की प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार, सेनाध्यक्ष, नौसेना अध्यक्ष, वायु सेना अध्यक्ष और सशस्त्र बल के प्रधान स्टाफ अधिकारी से मुलाकात करेंगे। 

एडमिरल बंगलादेश नौसेना के क्षेत्रीय कमांडर से भी मिलेंगे और बंगलादेश इंस्टीट्यूट ऑफ मैरीटाइम रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सेमीनार में हिस्सा लेंगे। वह नौसेना स्टाफ प्रमुख ,खुलना शिपयार्ड, बंगलादेश के विभिन्न नौसैनिक स्टेशनों और बीएनएस बंगबंधु युद्धपोत का दौरा भी करेंगे। एडमिरल इसके अलावा बंगलादेश नौसेना अकादमी भी जाएंगे और वहीं बीएन ट्रेनी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »