19 Apr 2024, 07:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 9:21AM | Updated Date: Sep 21 2019 9:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के यूटा राज्य में चीनी पर्यटकों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्रायस कैनियन के पास स्टेट रूट 12 पर एक पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों में कई लोगों को गंभीर चोटें आयी है। यूटा हाईवे पैट्रोल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में कम से कमचार लोगों की मौत हो गई है और अन्य घायल हो सकते है।  रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि 12 से 15 लोगों को गंभीर चोटे आयी है। इस दौरे मुख्य रुप से चीनी पर्यटक के लिये था। उन्होंने बताया कि कंपनी और यात्रा कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी उपलबध नहीं हो सकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »