29 Mar 2024, 15:53:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हवाई हमले में 5 आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 9:19AM | Updated Date: Sep 21 2019 9:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की वायु सेना के लड़ाकू विमानों के उत्तरी इराक में किये गये हमले में पांच आतंकवादी मारे गये। तुर्की मीडिया ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने तुर्की के रक्षा मंत्रालय के हवाले से शुक्रवार को बताया कि हमले के तहत उत्तरी इराक के हफÞतानिन क्षेत्र को निशाना बनाकर अभियान चलाया गया था। जिसमें पांच आतंकवादी मारे गये। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को कहा था कि पिछले तीन महीनों में सेना द्वारा चलाये गये अभियान में कुल 396 आतंकवादी मारे गये। तुर्की सरकार कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) को आतंकवादी संगठन मानता है। उल्लेखनीय है तुर्की के सुरक्षा बल मई से उत्तरी इराक में नियमित रुप से देश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाये हुये है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »