28 Mar 2024, 18:04:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नायडू ने भारत-मंगोलिया संबंध मजबूत करने का किया आव्हान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 1:11AM | Updated Date: Sep 21 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष­ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को मंगोलिया के राष­ट्रपति खाल्तमागिन बटुल्गा से बातचीत की और अक्षय ऊर्जा,  सौर ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने का आव्हान किया। नायडू ने यहां कहा कि इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में मंगोलिया का शामिल होना एक महत्­वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक के बाद मंगोलिया के राष्ट्रपति की यात्रा भारत के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी।

उपराष्ट्रपति ने मंगोलिया के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की निंदा की और खतरे से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। एक तेल रिफाइनरी और रेलवे लाइन सहित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री किरण रिजिजू, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद प्रहलाद सिंह पटेल, विदेश मंत्रालय की सचिव विजय ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »