26 Apr 2024, 05:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीड़िता की आत्मदाह की धमकी के बाद हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी: प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 7:01PM | Updated Date: Sep 20 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के मामले में पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश सरकार को घेर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि आरोपी को पीड़तिा की आत्मदाह की धमकी के बाद ही गिरफ्तार किया गया है। गांधी ने ट्विट किया, ‘‘ भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूँगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती। ये जनता, पत्रकारिता की ताकत थी कि विशेष जांच दल को भाजपा नेता चिन्मयानन्द को गिरफ्तार करना पड़ा। जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे।’’        

इससे पहले विशेष जांच दल ने स्वामी चिन्मयानंद को उनके शाहजहांपुर निवास से गिरफ्तार किया। उनके ही एक कॉलेज में पढने वाली छात्रा ने स्वामी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इस छात्रा ने गुरूवार को धमकी दी थी कि यदि भाजपा नेता को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वह आत्मदाह कर लेगी। इस छात्रा द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने स्वामी की गिरफ्तारी की मांग की थी। इससे पहले कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण पहले उन्नाव मामले की पीड़तिा को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अब शाहजहांपुर मामले में भी यही हो रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »