19 Apr 2024, 15:18:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डीआरडीओ ने अस्त्र मिसाइल के किया परीक्षण, सभी परीक्षण सफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 9:47PM | Updated Date: Sep 19 2019 9:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हवा से हवा में मार करने वाली  स्वदेशी मिसाइल अस्त्र के लड़ाकू विमान सुखोई से ओडिशा तट पर पांच सफल परीक्षण किये हैं। वायु सेना ने सुखोई विमान से सोमवार से गुरूवार तक किये गये इन परीक्षणों में विभिन्न खतरों की संभावित परिस्थिति पैदा की और लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना साधा। इन सभी परीक्षणों में मिसाइल का निशाना सटीक रहा और सभी मापदंड पूरे किये गये। अस्त्र मिसाइल आधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन तकनीक से 100 किलोमीटर से भी लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है। इसके साथ ही अस्त्र के यूजर चरण के सभी परीक्षण पूरे हो गये हैं। इसके लिए एचएएल ने सुखोई विमान में कुछ विशेष बदलाव किये थे। अस्त्र को बनाने में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की 50 कंपनियों ने योगदान दिया है। इन सफल परीक्षणों के बाद अस्त्र मिसाइल प्रणाली को अब वायु सेना में शामिल किया जायेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और वायु सेना को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने भी अस्त्र की टीम को बधाई दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »