29 Mar 2024, 08:04:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लालू की जान बचाने के लिए किडनी दान करेंगे पार्षद और उनका पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 3:51PM | Updated Date: Sep 19 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की लगभग 65 प्रतिशत किडनी खराब हो चुकी है। जिसके चलते उनकी तबियत काफी खराब बताई जा रही है। फिलहाल लालू यादव का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है। इसी बीच बिहार के सहरसा के रहने वाले एक दंपती ने लालू प्रसाद यादव को किडनी देने की पेशकश की है। दोनों ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा की है।
 
बिहार के सहरसा की जिला पार्षद प्रियंका आनंद व उनके पूर्व जिला पार्षद पति प्रवीण आनंद ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को किडनी देने की पेशकश की है। दोनों ने कहा कि गत 30-35 वर्षों से समाज के दबे-कुचले, शोषित- पिछड़े व अति-पिछड़े वर्ग के लोगों के मुंह में आवाज देनेवाले तथा सवर्णों को भी साथ लेकर चलनेवाले लालू प्रसाद यादव जीवन-मौत के बीच झूल रहे हैं। उनकी किडनी खराब हो गई है। पति-पत्‍नी ने कहा कि वे लालू यादव को अपनी किडनी दे सकते हैं। जिस दिन कहा जाएगा, वे दोनों किडनी देने के लिए पहुंच जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »