18 Apr 2024, 23:34:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अपने जन्मदिन पर गुजरात जाएंगे PM मोदी - मां का लेंगे आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 3:00PM | Updated Date: Sep 15 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन आता है। पीएम मोदी 17 सितंबर को 69 साल के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी अपने घर गुजरात जाएंगे। वह अपने घर जाकर मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। मोदी 16 सितंबर को गुजरात जाएंगे। प्रधानमंत्री सोमवार रात 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी रात को गांधीनगर स्थित राजभवन में रुकेंगे। 17 सितंबर को वह अपने घर जाएंगे और अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे।
 
पीएम मोदी केवड़िया भी जाएंगे और सरदार सरोवर बांध का भी दौरा करेंगे। गुजरात सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर बांध पर महाआरती का कार्यक्रम रखा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजा गया आमंत्रण प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। पूरी क्षमता तक बांध भर जाने के उपलक्ष में पूरे राज्य में यह महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »