24 Apr 2024, 11:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने किया पनडुब्बी मिसाइलों का परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 4:30PM | Updated Date: Aug 24 2019 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूसी सेना ने तुला एवं युरी डोल्गोरुकीय पनडुब्बियों से बुलावा तथा सिनेवा नामक दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक 24 अगस्त को युद्ध प्रशिक्षण योजना के तहत तुला सामरिक मिसाइल तथा युरी डोल्गोरूकीय पनडुब्बियों के जरिये सिनेवा और बुलावा बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया गया।
 
दोनों मिसाइलों को आर्कटिक समुद्र और बारेंट्स सागर से छोड़ा गया था। दोनों ही परीक्षण सफल रहे और दोनों ही मिसाइल आर्खंगेल्स्क क्षेत्र और कामचटका स्थित अपने लक्ष्यों को भेदने में पूरी तरह सफल रही। मंत्रालय के मुताबिक इस परीक्षण ने मिसाइलों की तकनीकी गुणवत्ता और पनडुब्बी मिसाइल व्यवस्था दोनों की ही पुष्टि की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »