29 Mar 2024, 07:55:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP के पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का AIIMS में निधन, देश में शोक की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 1:10PM | Updated Date: Aug 24 2019 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को यहां एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। एम्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे। जेटली के निधन का समाचार पाकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। आज ही अरुण जेटली से मिलने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन एम्स पहुंचे थे।
 
अरुण जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद से वापस लौट रहे हैं। बता दें कि अरुण जेटली (66) को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को एम्स लाया गया था। 28 दिसंबर को 1952 में नई दिल्ली पैदा हुए अरुण जेटली ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से की जबकि स्नातक की पढ़ाई श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की। साल 1974 में वो दिल्ली विश्व विद्यालय के छात्र संगठन के अक्ष्यक्ष भी रहे। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »