17 Apr 2024, 03:59:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

LOC के पास पाकिस्तानी ने की फायरिंग - भारत का एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 3:15PM | Updated Date: Aug 23 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्‍तान की फायरिंग में भारत का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसिया गांव में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था। वह तड़के सीमा पार से अकारण शुरू हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया।
 
सैनिक को तुरंत एक सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने प्रभावी जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान की तरफ हताहतों की संख्या का पता तुरंत नहीं चल सका। 17 अगस्त से राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में पाकिस्तान द्वारा मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी करने और छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने पर भारतीय पक्ष में यह चौथी मौत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »