19 Mar 2024, 12:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जन्माष्टमी पर मंदिर में भगदड़ - 4 की मौत, घायलों से मिलने पहुंची CM ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:35PM | Updated Date: Aug 23 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जन्माष्टमी के मौक पर पश्चिम बंगाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के कोचुआ इलाके में लोकनाथ बाबा मंदिर में जन्माष्टमी के पहले ज्यादा भीड़ के चलते मची भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को कोलकाता के नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायलों को देखने पहुंच गई हैं।
 
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को 5 लाख, घायलों को 1 लाख और जिन लोगों को चोट आई है उन्हें 50 हज़ार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। बताया जाता है कि सुबह से ही यहां पर बारिश हो रही है। इसी दौरान मंदिर के नजदीक बनी एक दीवार गिर पड़ी। दीवार गिरने की खबर से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ की चपेट में आने से चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »