19 Mar 2024, 16:21:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता बनर्जी ने सड़क किनारे बनाई चाय, बोलीं - छोटे काम खुशिंया देते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 11:47AM | Updated Date: Aug 23 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद सीएम ममता ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के दीघा में पहुंची और वहां काफी देर तक रही। इसी दौरान इसी दौरान उन्होंने एक दुकान में खुद अपने हाथों से चाय बनाई और लोगों को पिलाई। अपनी इस यात्रा के दौरान ममता जब लोगों के बीच पहुंची तो पहले उनसे बातचीत की और एक चूल्हे के पास पहुंच गई और चाय बनानी शुरू कर दी। 
 
इससे पहले उन्होंने एक छोटे से बच्चे को अपनी गोद में भी खिलाया दुकान से एक चीज खरीदकर उसें दी। हालांकि यह वाकया देखकर वहां मौजूद लोग हैरान थे। ममता ने चूल्हे के पास खड़े व्यक्ति से हटने के लिए कहा और खुद वहां खड़ी होकर चाय बनाने लगी। इसके बाद उन्होंने पहले चाय को छाना और फिर लोगों में बांटा।
 
मुख्यमंत्री ने वीडियो के साथ लिखा, कभी कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और परोसना भी इनमें से एक है। साथ ही यह भी लिखा कि कुछ समय दीघा के दत्तापुर गांव के लोगों के साथ बातचीत करते हुए। 
 
आपको बता दें कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लोगों की शिकायतों को हल करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए 'दीदी के बोलो' हेल्पलाइन शुरू की है। इसके जरिए लोग ममता सरकार तक अपनी समस्याएं पहुंचाते हैं। 'दीदी के बोलो' हेल्पलाइन की शुरुआत रणनीतिकार प्रशांत किशोर की उपज है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »