28 Mar 2024, 18:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंधेरे से डरे पी चिदंबरम - CBI अफसर के साथ कैबिन में गुजारी रात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:35PM | Updated Date: Aug 22 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कई घंटे चले ड्रामे के बाद CBI ने आखिरकार वित्त और गृहमंत्री पी चिदंबरम को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें CBI के दिल्ली दफ्तर लाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब चिदंबरम को गिरफ्तारी के बाद हवालात में ले जाने की बात आई तो उन्होंने कहा कि उन्हें रात में अकेले डर लगता है। इसके बाद उन्होंने हवालात में जाने से इनकार कर दिया।
 
चिदंबरम के हवालात में जाने से इंकार के के बाद उन्हें सीबीआई के एक अधिकारी के केबिन में उनके साथ रखा गया था। पूरी रात उनसे सवाल-जवाब का दौर जारी रहा। बताया जा रहा है कि चिदंबरम को खाना दिया गया था, लेकिन उन्होंने खाने से इनकार कर दिया था। अब सीबीआई आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई जांच के लिए चिदंबरम की 17 दिनों की रिमांड मांगेगी। चिदंबरम के बेटे कार्ति भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो कभी आईएनएक्स मीडिया पूर्व के मालिक पीटर या इंद्राणी मुखर्जी से नहीं मिले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »